Last Comment

No Comments.

Calendar

August 2010
SunMonTueWedThuFriSat
 << < > >>
  12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Who's Online?

Member: 0
Visitor: 1

Announce

rss Syndication

Choose a skin



Archives

Links

    21 Apr 2009 

    लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती
    हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।

    नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है,
    चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है,
    मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
    चढ़कर गिरना,गिरकर चढ़ना अखरता है,
    आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती ,
    कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

    डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
    जा-जाकर खाली हाथ लौट आता है,
    मिलते सहेज के मोती पानी में,
    बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में,
    मुठ्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
    हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।

    असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
    क्या कमी रह गयी,देखो और सुधार करो,
    जब तक सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम,
    संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम,
    कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती,
    हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती।

    - कवि श्रीयुत हरिवंशराय बच्चन

    Admin · 257 views · 17 comments
    Categories: Thoughts